फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ अभियान, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आबकारी विभाग की ओर से जिले के मोतीपुर, खैरीघाट व रिसिया थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ एक साथ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने थाना क्षेत्रों के पांच स्थानों से 15 सौ किलोग्राम लहन, चार धधकती भट्ठियां, 72 लीटर तैयार अवैध शराब व काफी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। टीम ने लहन व भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट करते हुए पांच मुकदमे दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया की अगुवाई में विभाग की टीम ने मोतीपुर, खैरीघाट व रिसिया थाना क्षेत्र में एक साथ दबिश दी। इस दौरान टीम ने थाना क्षेत्रों के पांच स्थानों पर अवैध शराब की चार भट्ठियों के अलावा 15 सौ किलो लहन, 72 लीटर अवैध कच्ची शराब और काफी संख्या में शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। टीम ने मौके पर दो लोगों को दबोच लिया। डीईओ ने बताया कि तीनों थाना क्षेत्रों के नदी के कछार में गुपचुप तरीके से अवैध शराब का धंधा चल रहा था। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रों में दबिश देते हुए काफी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण व तैयार शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो को गिरफ्तार किया गया है। बाकी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें