फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दीपावली सकुशल निपटाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। त्योहार में कोई अराजक तत्व अराजकता न फैलाएं। इसके लिए पुलिस ने रूपरेखा तैयार कर ली है। जिला मुख्यालय से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक पुलिस की लोगों पर पैनी नजर है। एएसपी ग्रामीण रूटमार्च कर लोगों से रूबरू हुए और सभी से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। दीपोत्सव को लेकर बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। इसे लेकर पुलिस के जवान बाजार में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व सकुशल निपटा तो अब दीपावली को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए और कमान स्वयं संभाली। एएसपी ग्रामीण ने बुधवार देर रात नानपारा में गश्त की और भारत-नेपाल सीमा स्थित रूपईडीहा बॉर्डर पहुंचे। एएसपी ग्रामीण ने थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी को निर्देश दिया कि आने-जाने वाले हर व्यक्ति की निगरानी की जाए। संदिग्ध लगने पर पूछताछ जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें