फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लू व सेंटबोआ सांप की तस्करी रोकने के लिए अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। दीपावली के दौरान उल्लू व सेंटबोआ सांप की तस्करी की संभावना अधिक रहती है। तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने सभी बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। आने-जाने वालों की सघन निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

तराई में बसे तमाम लोगों का अंधविश्वास है कि जंगली उल्लू व सेंटबोआ सांप रखने से धन में वृद्धि होती है। इसी वजह से इनकी तस्करी बढ़ जाती है। इसे लेकर वन विभाग ने कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा, मोतीपुर, मुर्तिहा, धर्मापुर, निशानगाड़ा, सुजौली, कतर्निया घाट आदि रेंज में विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि अंधविश्वास को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें