फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाईं चार टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के कैलाश नगर ढकिया गांव में तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत है। इसके बाद से वन विभाग सतर्क है। हथिनी जयमाला व चंपाकली के साथ चार टीमें कांबिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाश नगर ढकिया गांव में सोमवार दोपहर जंगल से निकलकर तेंदुए ने खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया था। तेंदुए के हमले में वनकर्मी समेत चार लोग घायल हुए थे। तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों का ग्रामीणों ने घेराव कर लिया था। ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने चार टीमें गठित कर दी हैं। साथ ही हथिनी जयमाला व चंपाकली भी कांबिंग कर रही हैं। तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों को वन विभाग व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों के इलाज में परेशानी हो, इसका भी वन विभाग पूरा ध्यान रख रहा है। डीएफओ, कतर्नियाघाट, आकाशदीप बधावन ने बताया कि कांबिंग बढ़ा दी गई है। चार टीमें लगा दी हैं। ग्रामीणों के अंदर बैठे डर को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया है। आबादी की ओर न लौटेे इसीलिए कांबिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें