फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर धनवर्षा, 55 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दीपोत्सव का आगाज शानदार रहा। धनतेरस पर बाजार चहक उठे। सुख-समृद्वि व वैभव के पर्व धनतेरस पर बाजार में गजब की धनवर्षा हुई। सुबह से धन की बौछार शुरू हुई तो देर रात तक होती रही। चाहे कोई बाजार हो, हर तरफ भीड़ ही भीड़ रही। मुख्य बाजारों में पांव रखने की जगह नहीं मिली। देर रात तक खरीददारी का सिलसिला चलता रहा। घर खुशियां पहुंची तो हर चेहरा खिलखिला उठा। धनतेरस के मौके पर जिलेभर में 55 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। आस्था और उत्साह के आगे महंगाई भी धराशायी दिखी।
विज्ञापन

पंच दीपोत्सव का आगाज मंगलवार को धनतेरस पर्व से हुआ। बाजार सुबह से ही दुल्हन की तरह सजकर तैयार रहा। सुबह 11 बजे ही चहल-पहल शुरू हुई तो देर रात तक चलती रही। दोपहर के बाद से बर्तन, कपड़ा, सर्राफा व इलेक्ट्रानिक दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। सबसे अधिक कारोबार बर्तन व सराफा की दुकानों में रही। सराफा की दुकान में चांदी के सिक्के व गहनों में अंगूठी, चेन और नथुनी की मांग ज्यादा रही। बर्तन में तांबे व पीतल के बर्तन खूब बिके। इलेक्ट्रानिक दुकानों में फ्रिज, वाशिंग मशीन व एलईडी टीवी की बिक्री खूब रही। धनतेरस पर्व पर बाजार में खूब धनवर्षा हुई। कारोबारियों के मुताबिक 55 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। गली से लेकर मुख्य बाजार तक लोगों की भीड़ उमड़ी रही। दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान सुबह से ही बनी रही। धनतेरस पर्व पर लोगों ने परिवार के साथ जमकर खरीददारी की।
धनतेरस पर्व पर सुबह से ही बिक्री शुरू हो गई थी। ग्राहकों में काफी उत्साह रहा। जिले में 800 बाइकों से अधिक की ब्रिकी हुई है। हीरो बाइक की बात करें तो जिले में 350 वाहन बिके है। धनतेरस पर्व पर मां लक्ष्मी की खूब कृपा बरसी। 10 करोड़ से ऊपर का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

अंकित गर्ग, हीरो एजेंसी
धनतेरस पर्व पर मंगलवार की सुबह से ही बर्तनों की बिक्री शुरू हो गई थी। तांबे व पीतल के बर्तन खूब बिके। पूजा की थाली समेत पूरे सेट की बिक्री होती रही। शहर में ही तीन करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। जिले में 10 करोड़ से ऊपर का कारोबार हुआ होगा। देर रात तक खरीददारी हुई है।
टीशू सिंह, बर्तन व्यापारी
सर्राफा बाजार सुबह से ही चमकना शुरू कर दिया। ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। धनतेरस पर जिले में खूब खरीददारी हुई। चांदी के सिक्कों की डिमांड रही। जिले भर में 18 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
सुमित खन्ना, सर्राफा व्यापार अध्यक्ष
महिलाओं ने धनतेरस पर्व पर जमकर खरीददारी की। सुबह से ही कपड़ा बाजार गर्म रहा। देर रात तक महिलाओं ने अपने परिवार के साथ खरीददारी है। इस बार धनतेरस में पिछले बार की अपेक्षा अच्छा कारोबार हुआ है। जिलेभर में 22 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

सतीश अग्रवाल, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें