बहराइच। जिगुनिया महिपाल गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। विवाद में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
रानीपुर थाना क्षेत्र के जिगुनिया महिपाल गांव निवासी 65 वर्षीय बाबदीन का पास के ही जयचंद्र के परिवार से जमीन विवाद चल रहा है। जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं जिसमें बाबदीन समेत 22 वर्षीय रामू व दूसरे पक्ष से जयचंद्र और एक महिला घायल हो गई। इलाज के लिए चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बाबादीन का आरोप है कि पुलिस ने थाने जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की। रानीपुर थानाध्यक्ष सौैरभ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ही चार्ज लिया है। मामले की जानकारी नहीं है।