फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मिली कमियां दूर करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को परखने के लिए बीएसए ने मंगलवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों मे मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। बीएसए के औचक निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय गुप्ता ने मंगलवार को विकास खंड चित्तौरा, महसी और तेजवापुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल भगवानपुर माफी, कंपोजिट स्कूल रायपुर, प्राथमिक विद्यालय लौकना, प्राथमिक विद्यालय धरमनपुर, प्राथमिक विद्यालय नौतला, मुकेरिया, मुद्धापुर, महोत्तमपुरवा, गोविंदापुर व प्राथमिक विद्यालय, बौंडी फतेउल्लापुर का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय बौंडी फतेउल्लापुर में बाउंड्रीवॉल न होने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को जल्द से जल्द खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण यादव से संपर्क कर सही करवाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान स्कूल में सभी शिक्षक, शिक्षामित्र व रसोइयां उपस्थित मिले। विद्यालय की रंगाई-पुताई व सफाई की व्यवस्था देखकर बीएसए ने सराहना भी की। इस मौके पर स्टेनो पवन कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार यादव, सरिता गुप्ता, ऋतु तिवारी, राधेश्याम वर्मा, शाहीन परवीन, संध्या सिंह, सावित्री यादव, रीता लोधी, सोनू सिंह, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें