फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तहसीलों में तबाही, 140 गांवों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी/कैसरगंज। नदियों में लगातार बढ़ रहे पानी से तबाही मचने लगी है। तीन तहसीलों के 140 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। कैसरगंज में एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। मोतीपुर तहसील में संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया टूट गई है। जिलाधिकारी ने मोतीपुर व उपजिलाधिकारी ने महसी में बाढ़ का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ विकराल रूप लेने लगी है। बाढ़ के पानी से प्रभावित गांवों की संख्या बढ़ती जा रही है। महसी तहसील क्षेत्र के गोड़ियनपुरवा, धोबियनपुरवा, पचासा, सूबेदारपुरवा, लोधनपुरवा, रामनगर, भंडारीपुरवा, मुनेसरपुरवा, बाबा मेला, गौरिया, रामघाट, बसावन बेली, चकदहा, पिपरी, कोढ़वा, पिपरा, कायमपुर, गोलागंज, जोगापुरवा, सिलौटा, प्रह्लादपुरवा, छत्तरपुरवा, अहिरनपुरवा, जोगलापुरवा व भौंरी समेत 65 गांवों में पानी भर गया है। इसी तरह कैसरगंज तहसील क्षेत्र के मंझारा तौकली, ग्यारह सौ रेती, भरगूपुरवा, बलराज, बंगला, प्यारेपुरवा, शिवलोचनपुरवा व मल्लाहनपुरवा समेत 35 गांवों में पानी भर गया है। वहीं, मोतीपुर तहसील क्षेत्र के टिलवा, बड़खड़िया, मोगलहनपुरवा, मंझरा, पैरुआ व नौबना समेत 40 गांवों में पानी भर गया है।
गांवों में पानी भरने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोगों के घरों में पानी पहुंचने से भोजन तक नहीं बन पा रहा है। वहीं, तहसील प्रशासन की ओर से अब तक पीड़ितों को लंच पैकेट भी नहीं वितरित किया गया है। तीन तहसीलों के 140 गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। नाव से ग्रामीणों को बाहर निकाला जा रहा है। सरयू ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि कैसरगंज स्थित एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। तीन बैराजों से छह लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, महसी के उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम पंचायत बाहरपुर व पचदेवरी के कुछ मजरों में लंच पैकेट भेजा है। नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

महसी। क्षेत्र के मल्लाहनुपरवा गांव के लगभग 124 परिवार फंसे हुए हैं। रातभर परेशान रहने के बाद सुबह ग्रामीणों को नाव से बाहर निकालने की कोशिश हुई। वहीं, ग्राम पंचायत भौंरी, सिपहिया हुलास व चरीगाह में नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते तबाही हो रही है। यहां पर सरकारी इमदाद नहीं पहुंच सकी है न ही कोई लेखपाल पहुंचा है।
उर्रा। मोतीपुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पैरुआ, नौबना, रंगीलालपुरवा व उच्च प्राथमिक विद्यालय कठौतिया में पानी भर गया है। इसके चलते विद्यालय पहुंचे शिक्षक लौट गए। विद्यालयों में पानी भरा होने से पढ़ाई नहीं हो सकी। उधर, इसी तहसील के दुर्गागौढ़ी-प्रतापपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया टूट गई जिससे आवागमन बाधित हो गया।
बिछिया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र मोतीपुर तहसील क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने बाढ़ का जायजा लिया। लोगों की मदद करने की बात कही। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें