फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला शोहदा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शोहदे की हरकत से परेशान महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से शोहदा छेड़छाड़ करता था। महिला ने कई बार शोहदे की हरकत को नजरअंदाज किया, लेकिन दो दिन पहले उसने महिला के घर में घुसकर फिर छेड़छाड़ की। शोहदे की बढ़ती हिम्मत को देखते हुए महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जरवलरोड थानाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआई उदित कुमार वर्मा को भेजा। पुलिस टीम ने जरवलरोड तिराहे के पास शोहदे को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की पहचान सोहेल अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें