फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबी बालिका, आधे घंटे बाद सही सलामत निकली

विज्ञापन
19 बीएचआर 37 - फखरपुर के डिहवाकला गांव में गिरा मकान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। डिहवा कला गांव में बारिश के दौरान गिरे कच्चे मकान के मलबे में बालिका दब रह गई। काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाया गया तो बालिका पूरी तरह सही सलामत दिखी। बालिका को सही सलामत देख परिजनों के आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। परिजनों ने कहा कि यह ईश्वर का ही करिश्मा का है कि बच्ची आधे घंटे तक दबी रही और सही सलामत है। वहीं, मकान गिरने के बाद अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के डिहवा कला गांव निवासी संतोष पुत्र छोटे का मिट्टी का मकान है। मंगलवार सुबह हुर्ह मूसलाधार बारिश में कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने से पहले घर के सभी सदस्य भाग निकले, लेकिन 13 वर्षीय बालिका सोती रह गई। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और आननफानन में मलबे को हटाया गया। मलबे को देखकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जता दी थी, लेकिन जैसे ही मलबा हटा तो बच्ची सही सलामत निकली और अपने परिजनों से लिपटकर रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें