फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां सिद्धिदात्री का पूजन कर कन्याओं को कराया भोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा कर सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। मां के जयकारों से मंदिर व पंडाल गूंजते रहे। रामनवमी पर श्रद्धालुओं ने भोर से ही हवन-पूजन शुरू कर दिया। हवन-पूजन करने के बाद कन्याओं को भोज कराकर आशीर्वाद लिया और उसके बाद पारण किया। देर शाम तक हवन-पूजन का कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन

नवमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को मंदिरों व पंडालों में परंपरागत पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़ते रहे। भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। इसके बाद हवन-पूजन कर कन्याओं को भोज कराया। कन्याओं को उपहार देने के बाद आशीर्वाद लिया। शहर के संघारिणी मंदिर, मरीमाता मंदिर व छोटी बेरिया मंदिर में सुबह से लेकर देर शाम तक हवन-पूजन का दौर चलता रहा। शहर के गोंडा रोड पर स्थित समाजसेवी संदीप मितल के आवास पर 101 कन्याओं को भोज कराया गया।
भोज के बाद सभी को उपहार देकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। इस मौके पर शशि मित्तल, संजीव जैन, अमित मित्तल, अंशिका मित्तल, डॉ. संगीता मेहता, राहुल जैन, रोहित गोयल, निशांत अग्रवाल, अनीता मिश्रा व बृजेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कैसरगंज के पीपल वाली गली व सब्जी मंडी के पास प्रतिमा स्थल पर हवन-पूजन हुआ। सुबह से लेकर देर शाम तक कार्यक्रम चलता रहा। इस मौके पर अतुल यज्ञसैनी, रवि सोनी, प्रमोद सिंह, अमित श्रीवास्तव, नंदलाल सोनी, मोहित सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिवपुर ब्लॉक के चंदेलाकला गांव में अष्टमी के मौके पर पूजा पंडाल में महाआरती का आयोजन हुआ। मां दुर्गा की आरती उतारी गई। पूजा-पाठ के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष संजय शर्मा व परशुराम पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर तहसील क्षेत्र के कोट बाजार में आयोजित दुर्गा पूजा में बृहस्पतिवार को हवन किया गया। हवन में आहुति स्थानीय निवासी यजमान अखिलेश शुक्ला और उनकी पत्नी ने दी। उन्होंने लोक कल्याण की कामना के साथ आहुतियां देते हुए पूजा-अर्चना की। इस मौके पर जगदेव वैश्य, मनोज जायसवाल, देशराज जायसवाल, सोनू सिंह, सोनू वैश्य, दिलीप गुप्ता, नवरत्न गुप्ता, सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें