फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के घरवालों को मदद देने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बाराबंकी मेें हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। अखिलेश ने प्रदेश सरकार से भी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख देने की मांग की है।
विज्ञापन

लखीमपुर कांड मेें जिले के नानपारा व मटेरा मेें दो किसानों की मौत के बाद शाुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि बाराबंकी मेें हुई बस दुर्घटना मेें कैसरगंज के 11 श्रमिकों की मौत हो गई थी। उन्होंने घटना पर दु:ख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। रामहर्ष ने कहा कि नानपारा व मटेरा से वापसी में काफी देर हो जाने के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष पीड़ित परिजनों से मुलाकात नहीं कर पाए थे। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को उन्होंने कैसरगंज पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। वहीं, अर्थिक सहायता देने पर पूर्व काबीना मंत्री व मटेरा विधायक यासर शाह, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान व सपा नेता प्रमोद सिंह जादौन ने आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें