फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मौत पर चढ़ा सियासत का मुलम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखीमपुर खीरी हिंसा में जिले के दो किसानों के मारे जाने के बाद सियासी पारा आसमान छूने लगा रहा है। सभी राजनीतिक दल सत्ता पक्ष के खिलाफ उमड़े आक्रोश पर सियासी बिसात बिछाने का मौका नहीं चूकना चाहते हैं। अवध के दौरे से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिखरती कांग्रेसी जमीन को मजबूत करने का काम कर गईं तो वहीं अखिलेश ने भी गांवों का दौरा कर सियासी गर्माहट बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी ने भी इस बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी। जबकि पंजाब के कई नेताओं का दौरा भी लगातार जारी है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा में बहराइच के दो किसानों की मौत हो गई थी। दोनों किसानों की मौत के बाद राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं का उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना देने का सिलसिला जारी है। सियासत पर सांत्वना का मुलम्मा (चमक) बढ़ती ही जा रही है। यूपी से लेकर पंजाब तक के नेता इसे भाजपा के लिए खिलाफ बड़ा मुद्दा बनाकर पेश करने की दिशा में लामबंद हो चुके हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दो दिन पूर्व अवध का पहली बार दौरा किया। बहराइच के दौरे पर पहुंची प्रियंका ने शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ कांग्रेस नेताओं को परिवार का हाल चाल लेते रहने और पंजाब व छत्तीसगढ़ से भेजे जाने वाले मुआवजे के चेक को जल्द से जल्द तक उन तक पहुंचाने की सलाह भी दे डाली।
कांग्रेस की अवध में खत्म होती जमीन को एक बार फिर से प्रियंका मजबूती प्रदान कर गईं। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी मौका नहीं चूके। वह भी तराई की सियासत को गर्म करने के साथ जिले से सपा के एक मात्र विधायक यासर शाह के विधानसभा क्षेत्र में पहुंच गए। यहां किसानों से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी गांव का दौरा कर किसानों के साथ सहानुभूति जताई और यूपी में आप की मजबूत जमीन तैयार करने का खाका खींचकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें