फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने किसान के परिवार से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ सीतापुर में बहराइच के जिलाध्यक्ष मौजूद थे। किसान गुरुविंदर सिंह का अंतिम संस्कार न करने की सूचना मिलने पर वह पुलिस को चकमा देकर मोहरनिया गांव पहुंच गए। यहां से प्रियंका गांधी को फोन मिलाकर गुरुविंदर के पिता से बात भी कराई।
विज्ञापन

खीरी हिंसा के बाद सीतापुर में गिरफ्तार की गईं कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ बहराइच के जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा भी मौजूद थे। वहां बहराइच के किसान का अंतिम संस्कार न करने की सूचना मिलने पर वह पुलिस को चकमा देते हुए मोहरनिया गांव पहुंच गए। गुरुविंदर के पिता सतविंदर सिंह से जेपी मिश्र ने मुलाकात की। इसके बाद प्रियंका गांधी को फोन कर उनकी बात भी कराई। प्रियंका ने परिवार को सांत्वना देते हुए साथ देने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक कांग्रेस आंदोलन खत्म नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें