फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर जान बचाने वाले लोगों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
01 बीएचआर 02 - बहराइच के मेडिकल कालेज के सभागार में शुक्रवार को रक्तदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के व्याख्यान कक्ष में शुक्रवार को राष्ट्रीय रक्तदान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। विषम परिस्थितियों में बिना भेदभाव के खून देने वाले 52 लोगों को अधिकारियों ने सम्मानित किया। साथ ही उनका हौसला बढ़ाते हुए कमजोरों की मदद के लिए आगे आने पर बल दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के व्याख्यान कक्ष में शुक्रवार को राष्ट्रीय रक्तदान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिंह रहे। समारोह में आए संस्था के सदस्य व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीएमओ ने कहा कि रक्तदान करके किसी का जान बचाना सबसे बड़ा कार्य है। सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने कहा कि आज भी मानवता है। इसका पालन लोग अपने-अपने हिसाब से कर रहे हैं। कोई रक्तदान कर रहा है तो कोई अन्य सेवा करके मानवता पेश कर रहा है। सम्मान समारोह को प्रोफेसर डॉ. जेपी मौर्या, डॉ. मुकेश मिश्रा, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. हीरालाल और डॉ. अली अहमद ने भी संबोधित किया।
सीएमओ और सीएमएस ने रक्तदान करने वाले डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लेखपाल संघ, अल मुस्तफा स्काट कमेटी, 40 बार खून देने वाले वैदेहीशरण विश्वकर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय, यूनाइटेड इदरीशी फ्रंट के नूर मोहम्मद, एनसीसी के पंकज सिंह, एसएसबी 59वीं बटालियन के डॉक्टर कुलदीप सिंह, युवा कल्याण अधिकारी समेत 52 लोगों को सम्मानित किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र देकर लोगों की मदद के लिए हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कालेज के कर्मचारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के परामर्शदाता नूर मोहम्मद ने बताया कि महसी तहसील के ग्राम देवदत्तपुर इटहा में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। जिसमें जिला मुख्यालय की टीम रक्तदान कराने के लिए जाएगी। रक्तदान शिविर का संचालन जगतगुरु महाराज रामपाल के भक्तों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें