फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के साथ जिला कारागार का मंगलवार देर शाम निरीक्षण किया। कोरोना को देखते हुए सजगता बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन

जिला जज सुरेंद्र प्रसाद ने कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। उच्चाधिकारियों ने पाकशाला, विभिन्न बैरकों, चिकित्सालय आदि का निरीक्षण किया तथा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए किए गए प्रबन्ध का जायजा लेते हुए कारागार प्रशासन को सजगता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सीजेएम जगन्नाथ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिखा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह, प्रशिक्षु पीसीएस अमन देओल, प्रभारी कारागार अधीक्षक आनंद शुक्ला, डिप्टी जेलर एसके त्रिपाठी व देवकांत वर्मा, चिकित्सक डॉ. आभास अंकुर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें