फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित 10 मासूम अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के बाल रोग विभाग में मंगलवार को चिकित्सकों की टीम ने 275 बाल रोगियों की ओपीडी की। इनमें 10 रोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

जिले में मासूम रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मेडिकल कालेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के बाल रोग विभाग में मंगलवार को ओपीडी में काफी भीड़ दिखी। चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न क्षेत्र से आए 275 बाल रोगियों की जांच की। इनमें 10 रोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बाल रोग विभाग के जनरल और पीआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि वार्ड में भर्ती बच्चों का इलाज चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जा रहा है। चिकित्सकों की ओर से बेहतर उपचार के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मौजूद संसाधन से ही बेहतर इलाज का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें