फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कल्याण मेले में दी गई सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गरीबों के कल्याण के लिए जिले में गरीब कल्याण दिवस मेला लगाया गया। मेले में जानकारी देने के लिए तरह-तरह के स्टाल लगाए गए। कैबिनेट मंत्री, विधायक व भाजपा नेता ने अलग-अलग स्थानों पर आयोजित मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। ग्रामीणों व किसानों को सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

मिहीपुरवा विकासखंड के सभागार में गरीब कल्याण दिवस मेले का शुभारंभ बलहा विधायक सरोज सोनकर, सांसद प्रतिनिधि आनंद गोंड व जिलधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने किया। बलहा विधायक ने कहा कि गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पूरे प्रदेश के हर जिले के सभी विकासखंडों में गरीबों के कल्याण के लिए मेले लगाए गए हैं। जिसमें गरीबों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनकी समस्याओं का निदान किया जा सके। लाभार्थियों को आवास की चाभी दी गई।
पयागपुर के ब्लॉक परिसर में आयोजित मेले का मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी व प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन विनय मिश्र ने किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी, सहायक विकास अधिकारी वीरेंद्र मिश्र, बाल विकास अधिकारी अनिल पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह मौजूद रहे। फखरपुर ब्लॉक परिसर मे गरीब कल्याण दिवस के मौके पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की जनहित में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता रणविजय सिंह व विश्ष्टि अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह रहे। संचालन संतोष सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर के नौनिहाल छात्रों ने भारत मां की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर संतोष श्रीवास्तव, महेंद्र जायसवाल, एपीओ अंकित सिंह यादव आदि मौजूद रहे। फखरपुर के हैबतपुर सिसुवारा गांव मे सहकारिता मंत्री के पुत्र गौरव वर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्यामजी त्रिपाठी व अध्यक्षता ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर अजय शुक्ल, राधारमण अवस्थी, रामसमुझ मौजूद रहे। शिवपुर ब्लॉक परिसर में मेले का मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री नन्हे लाल लोधी व विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
कृषि विभाग की तरफ से पांच-पांच लोगों को राई व मसूर का बीज वितरित किया गया। पशुपालन विभाग के स्टाल से 121 किसानों के 385 पशुओं को दवा वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीपीएम दुर्गेश सिंह, बीसीपीएम सुशील कुमार बाजपेई, एएनएम आरजू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संविलियन विद्यालय अलीनगर कलां एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत सहित अन्य देश भक्ति नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। सहायक विकास अधिकारी हनुमंत सिंह ने पांच सौ रुपये नगद देकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सरिता यज्ञसैनी, प्रधान संघ के अध्यक्ष कमला प्रसाद वर्मा, राजकीय पशु चिकित्सालय शिवपुर के डॉ. साहित्य भूषण यादव मौजूद रहे। रिसिया ब्लॉक मुख्यालय पर गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकङ़ीवाल व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कुंवर अरूणबीर सिंह रहे। कार्यक्रम में बीएसए अजय गुप्ता, खंड विकास अधिकारी रामेंद्र सिंह कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी सत्यदेव, कुंवर करनबीर सिंह, मनीष आर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
कैसरगंज ब्लॉक परिसर मे गरीब कल्याण दिवस के मौके पर आयोजित मेले में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच सिलसिलेवार प्रस्तुत किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनके सिंह ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना समेत स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकरी दी। इस मौके पर विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा, मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह, शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव, बीडीओ रविशंकर प्रधान, खंड शिक्षा अधिकारी स्वामीनाथ, नवीन कुमार, प्रेमशंकर सारस्वत, राजेश सिंह, शिक्षिका सीमा परवीन, पूनम गुप्ता मौजूद रहे। बाबागंज ब्लॉक में आयोजित गरीब कल्याण मेले का सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह, रमेश अमलानी, मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र, खंड विकास अधिकारी नवाबगंज शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें