फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। महसी विधानसभा क्षेत्र के राजी चौराहे पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन पूर्व विधायक केके ओझा की देखरेख मेें हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय रहे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने कहा कि वर्ष 2017 मेें ब्राह्मणों की बदौलत ही भाजपा ने प्रदेश मेें सरकार बनाई थी, लेकिन अब उत्पीड़न हो रहा है। पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए कहा कि जनसैलाब से लगता है कि अब प्रदेश मेें सपा की सरकार बनने से कोई रोक नही सकता है। पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने कहा कि सपा ने पूरे देश मेें प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊंचाहार विधायक पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ब्राह्मण विरोधी है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव पंकज शर्मा, राजन त्रिवेदी, करूणा शंकर दीक्षित, झब्बूलाल अवस्थी, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें