फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म व मुकदमा दर्ज न करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। थाना फखरपुर के एक गांव निवासी महिला ने नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले मेें महिला ने एसपी को पत्र सौंपकर घटना की जांच कराकर दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को सौंपे पत्र मेें महिला ने कहा कि थाना क्षेत्र के अकबरपुर बुजुर्ग गांव निवासी फरमान ने उसकी 14 वर्षीय पोती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इससे नाबालिग गर्भवती हो गई थी। घटना की जानकारी होने के बाद दुष्कर्म पीड़ित पोती के बड़े भाई ने फखरपुर थाने मेें तहरीर दी, लेकिन फरमान के साथी मुजीब के दबाव मेें पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि मुजीब ने थाने के बाहर जबरन पोती को एक वाहन में बैठा लिया।
इसके बाद शहर के थाना दरगाह शरीफ भिनगारोड स्थित एक हॉस्पिटल में ले जाकर गर्भपात कराने के लिए छोड़ दिया और भाग खड़े हुए। महिला का कहना है कि हॉस्प्टिल पहुंचने पर वहां तैनात चिकित्सक व अन्य स्टाफ जबरन धन वसूली का दबाव बनाने लगे। घटना के बाद से पोती की हालत बेहद नाजुक हुई। कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। महिला ने एसपी से किसी उच्चाधिकारी से जांच कराकर फरमान व मुजीब पर मुकदमा दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें