फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई किशोरी से गन्ने के खेत में दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। शौच करने गई किशोरी से गांव के ही युवक ने गन्ने के खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। किसी तरह किशोरी दरिंदे के चंगुल से छूटकर घर आई और आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता को जांच के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष ने टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी रविवार शाम गांव से बाहर शौच के लिए गई थी। बताया जाता है कि घर लौटते समय गांव के ही एक युवक ने किशोरी को रास्ते में रोककर गन्ने के खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के भेज दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें