फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर मेडिकल कॉलेज में 30 बेड और बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बुखार और अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से बच्चों के लिए आरक्षित 160 बेड के कोविड वार्ड से 30 बेड अलग कर वार्ड बनाया गया है। इस तरह अब 550 बेड हो गए हैं। अगर मरीजों की संख्या और बढ़ी तो बर्न वार्ड को भी मरीजों के लिए आरक्षित किया जाएगा। गुड़गांव से तीन ट्रक ग्लूकोज की बोतल व एंटी बायोटिक दवा पहुंच गई है। सीएमओ सभागार में चल रहे कोविड कमांड सेंटर में 42 कर्मचारियों की तैनाती है। 10 दिन अभियान चलने के बाद बुखार के स्वरूप पर स्वास्थ्य महकमा जांच करेगा।
विज्ञापन

तराई में बारिश और गर्मी के बीच बुखार, मलेरिया के रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है। प्रतिदिन ओपीडी में सैकड़ों मरीज देखे जाते हैं। सोमवार को फिजीशियन ओपीडी में 300 से अधिक मरीज देखे गए जबकि बाल रोग विभाग में चिकित्सकों की टीम द्वारा 400 बच्चों की जांच की गई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला अस्पताल 550 बेड का हो गया है। सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि मरीजों की संख्या को देखते हुए कोरोना वार्ड से 30 बेड कम कर इन्हें आम मरीजों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है जिसमें रविवार से मरीज भर्ती होने लगे हैं। उन्होंने बताया कि अभी इस वार्ड में बेड खाली हैं। सीएमएस ने बताया कि दवाइयों की कोई कमी नहीं है।
सीएमएस डॉ. पांडेय के मुताबिक जरूरत पड़ने पर बर्न वार्ड को भी बुखार और मलेरिया के मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा क्योंकि अभी तक बर्न वार्ड भी कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित था। गुड़गांव से संबंधित कंपनी द्वारा तीन ट्रक डीएनएस, आरएल, फाइव डी की बोतल भेजी गई हैं जिसका प्रयोग बुखार, मलेरिया और अन्य बीमारियों में किया जाएगा। सीएमएस ने बताया कि एंटीबायोटिक समेत अन्य दवाएं उपलब्ध हैं जिससे दवा की दिक्कत नहीं है। इसके साथ ही एंटी बायोटिक दवा के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से भी वार्ता की गई है। उनके द्वारा भी दवा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

महर्षि बालार्क जिला अस्पताल में शासन के निर्देश पर अब 130 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रह गए हैं। इनमें कोरोना की तीसरी लहर की स्थिति में पीआईसीयू वार्ड में बच्चों का इलाज होगा।
डॉ. ओपी पांडेय सीएमएस
सीएमओ सभागार में संचालित कोविड कमांड सेंटर में विभिन्न विभागों के 42 कर्मचारी तैनात हैं। सेंटर का संचालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य सूचना व शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग की ओर से डीएम को पत्र लिखा जाएगा। इसके बाद इनको विभागों से कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
कई जिलों में बुखार से लोग दम तोड़ रहे हैं। इसको देखते हुए जिले में सात से 17 सितंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बुखार, मलेरिया, डेंगू व टीबी समेत अन्य रोगों की जांच होगी। इसके बाद बुखार के स्वरूप की जांच की जाएगी। अभी सभी कार्य पूर्व की भांति संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. एसके सिंह, सीएमओ, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें