फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष कक्ष में ही किया जा रहा महिलाओं का अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक को पुरुष अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए लगा दिया गया है। जबकि पुरुष अस्पताल के चिकित्सक का चित्रकूट में स्थानांतरण हो गया है। ऐसे में महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लगा हुआ है। पुरुष और महिला मरीजों का अल्ट्रासाउंड पुरुष अस्पताल में ही किया जा रहा है। इससे महिला मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। मरीजों का अल्ट्रासाउंड के लिए दो से तीन घंटे में नंबर आता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में डॉ. बेन की तैनाती है। जबकि पुरुष अस्पताल में डॉ. के कुमार तैनात थे। लेकिन विवादों के चलते शासन ने उनका स्थानांतरण चित्रकूट जिले में कर दिया है। डॉ. के कुमार का स्थानांतरण होने से पुरुष अस्पताल का अल्ट्रासाउंड कक्ष खाली था। इसको देखते हुए सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने पुरुष अस्पताल में महिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बेन की तैनाती कर दी। पुरुष अस्पताल में ही महिला और पुरुष मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। वहीं महिला अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाएं पुरुष में अल्ट्रासाउंड जांच कराएं। या जानकारी के अभाव में सभी अल्ट्रासाउंड के लिए प्राइवेट सेंटर का रुख कर रही हैं। इतना ही नहीं दोनों अस्पताल का एक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड होने से काफी भीड़ लगती है। मरीजों का दो से तीन घंटे में नंबर आ रहा है। भीड़ अधिक होने से दो बजे बंद होने वाला कक्ष तीन से चार बजे तक संचालित होता है। लेकिन मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदार दूसरे चिकित्सक के तैनाती पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
पुरुष अस्पताल के चिकित्सक का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है। पुरुष अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट विभाग की मशीन अच्छी है। इसको देखते हुए महिला अस्पताल के चिकित्सक की वहीं तैनाती की गई है। पुरुष और महिला मरीजों का पुरुष अस्पताल के कक्ष में ही अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. ओपी पांडेय, सीएमएस, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें