फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर व ताला तोड़कर एक ही रात में चार घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/बौंडी। जिले में चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस पूरी तरह नाकाम नजर आ रही है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार रात तीन घरों में ताला तोड़कर व एक घर में सेंध लगाकर चोरों ने नगदी व जेवरात समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया व फरार हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बीते एक माह में हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस के कार्यशैली व गश्त पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

बौँडी थाना क्षेत्र के पाठक पट्टी गांव निवासी अमृतलाल रात में परिजनों के साथ रोज की तरह खाना खाकर घर में सोए हुए थे। रात में चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और दो बत्र् कमरों से चार बक्शे उठा ले गए। चोरों ने बक्शों में रखी 30 हजार की नकदी व लाखों के जेवरात निकालकर बक्शा घर से कुछ दूरी पर मक्के के खेत में फेंक दिया। दूसरी घटना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम बबिता के घर की है। वह अस्पताल में ही स्थित अपने कमरे में सो रही थी। चोरों ने घर में घुसकर बैग से 30 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। तीसरी घटना पाठक पट्टी गांव निवासी कमला पत्नी जगदीश दूबे के घर की है। वह परिवार वालों के साथ छप्पर के नीचे सोई थी।
बीमार बेटी अनुराधा के पैरों से चोरों ने एक जोड़ी चांदी की पायल व कान से एक जोड़ी सोने का झुमका निकाल लिया। बेटे के स्कूली बैग से एक हजार रुपये व जियो का मोबाइल फोन एवं चार्जर उठा ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घटना स्थल का निरीक्षण किया। बौंडी थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। वहीं नानपारा कोतवाली क्षेत्र के भवनियापुर रामगढ़ी निवसी मुबारक खां के घर में बीती रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोर घर में घुस गए और कमरे में रखे जेवरात व नगदी समेत लाखों का माल लेकर फरार हो गए। नानपारा कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें