फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। घर से दुकान जा रहे युवक ने बृहस्पतिवार देर शाम नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों ने नदी में डूबते युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शुक्रवार को शव की तलाश कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी 38 वर्षीय विश्वनाथ पुत्र राजपाल गुप्ता बृहस्पतिवार शाम को अपने घर से दुकान के लिए निकले हुए थे। बताया जाता है कि रास्ते में स्थित पुरैनी पुल से युवक ने नदी में छलांग लगा दिया। गुजर रहे राहगीरों ने युवक के डूबने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने गोताखोरों को शव तलाशने के लिए लगाया। शुक्रवार की दोपहर युवक का शव बरामद हुआ। हुजूरपुर थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें