फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से शादी का झांसा देकर कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तीन साल से शादी का झांसा देकर युवती से युवक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने हाल में ही शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी आकिब जावेद का मोहल्ले की ही एक ही युवती से लगभग पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है कि युवक ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया और उसके साथ तीन साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। बताया जाता है कि हाल में ही युवती ने युवक ने शादी करने का प्रस्ताव रखा तो युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी युवक शादी करने को राजी नहीं हुआ। पीड़िता ने इसकी शिकायत दरगाह थाने में की। सीओ सिटी विनय द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें