फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को देखने के लिए छत, दीवार और पेड़ पर चढ़ गए लोग

विज्ञापन
0ो बीएचआर 34 - बहराइच के राजीचौराहा में बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री को देखने के ? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
राजीचौराहा/बौंडी (बहराइच)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे। सीएम के आने के पहले कड़ी सुरक्षा के चलते ग्रामीण मकान की छतों, दीवारों और पेड़ पर चढ़ गए। चिलचिलाती धूप और उमस भी जनता के उत्साह को कम नहीं कर पाई। सीएम के हर पल को वीडियो में कैद करने के लिए लोग आतुर दिखाई दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बहराइच के महसी इलाके में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद राजीचौराहा स्थित कार्यक्रम स्थल पर दोपहर दो बजे के करीब पहुंचे। सीएम के हेलीकॉप्टर की आवाज आसमान में गूंजी तो लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। गगनभेदी नारों के बीच सीएम के उतरते ही लोग मकान की छत, दीवार और पेड़ों पर चढ़कर बैठ गए। सीएम को देखने के लिए चिलचिलाती धूप को भी लोगों ने नजर अंदाज कर दिया। करीब एक से डेढ़ घंटे पहले ही लोग सीएम को देखने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। सीएम के आगमन पर हर पल को कैद करने के लिए युवाओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।
राजी चौराहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बृहस्पतिवार रात अचानक जिला प्रशासन के पास कार्यक्रम आया। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के अवकाश पर होने के कारण प्रभारी डीएम कविता मीना ने रात में ही पीडब्लूडी के अधिकारियों को हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए। अंतिम समय तक अफसर पसीना बहाते नजर आए। एडीएम जयचंद्र पांडेय, डीपीआरओ उमाकांत पांडेय, डीडीओ राजेश मिश्रा, सीवीओ बलवंत सिंह, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, एसडीएम एसएन त्रिपाठी समेत अन्य अफसर पूरी रात कार्यक्रम की तैयारियों में लगे रहे।
विज्ञापन

महसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सरयू नदी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने के बाद राजीचौराहा स्थित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन यहां कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद अक्षयवरलाल गोंड, कैसरगंज सांसद बृजभूषणशरण सिंह, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल भी नहीं शामिल हुए। यह पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय भी बना रहा। जनप्रतिनिधियों व पार्टी नेताओं की गैर मौजूदगी ने लोगों के अंदर कौतूहल भी पैदा किया।
बौंडी। कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझने को मजबूर होना पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीण क्षेत्रों व दूर-दराज सेआए लोगों को भीषण गर्मी व उमस के बीच चौक-चौराहे पर पानी की बोतलें और पाउच खरीदते हुए देखा गया। वहीं कुछ लोग प्रशासन द्वारा लगाए गए पानी के टैंक से भी पानी पीते दिखाई दिए।
राजीचौराहा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर घर के छतों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखाई दिए। एसपी सुजाता सिंह और एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार सीएम की सुरक्षा का पल-पल जायजा लेते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें