फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदवन देहात कोतवाल व सूरज कुमार बने खुटेहना चौकी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने शुक्रवार देर रात एक निरीक्षक, पांच चौकी इंचार्ज व 20 सिपाहियों का तबादला किया है। अभी भी दरगाह व हुजूरपुर थाने में तैनाती होनी बाकी है। तबादला एक्सप्रेस से अन्य थानाध्यक्षों में हड़कंप मचा हुआ है। खाली थानों की कमान पाने के लिए निरीक्षक व उपनिरीक्षक जुगाड़ लगाने में जुटे हुए है।
विज्ञापन

एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि डीसीआरबी प्रभारी रामदवन मौर्य को देहात कोतवाल बनाया गया है। एसपी ने बताया कि गुरगुट्टा चौकी इंचार्ज शशि कुमार राणा को राजा बाजार चौकी इंचार्ज, कोतवाली देहात में तैनात एसआई अरूण कुमार द्विवेदी को गुरगुट्टा चौकी इंचार्ज, कोतवाली देहात में तैनात एसआई सूरज कुमार को खुटेहना चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं राजा बाजार चौकी इंचार्ज अयोध्या सिंह को बौंडी थाने में भेजा गया है, जबकि खुटेहना चौकी इंचार्ज आनेद्र यादव को एंटी एंक्रोचमेंट प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात 20 पुलिसकर्मियों को थाने व डायल 112 में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें