फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री, जन आशीर्वाद यात्रा का होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी की अगुवाई में बुधवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जिले में पहुंचेगी। लखीमपुर से पहुंचने वाली यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समीक्षा की गई। भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने तैयारियों की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पहुंचने पर जालिमनगर पुलिस चौकी पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा मिहींपुरवा, नानपारा, मटेरा, रिसिया होते हुए बहराइच पहुंचेगी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत करने की रूपरेखा तय की गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री दोपहर दो बजे के करीब गुल्लाबीर मंदिर में दर्शन कर पूर्व विधायक धर्मपाल सत्या के अस्पताल चौराहा स्थित आवास भी जाएंगे। यहां से पार्टी कार्यालय पर आयोजित सभा में शामिल होने जाएंगे। बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या, राहुल राय, जितेंद्र त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, हेमा निगम, देवेंद्र मिश्र, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें