फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहनी को मिला इंसाफ, दोषी को सुनाई गई फांसी की सजा

विज्ञापन
16 बीएचआर 48 - बहराइच में स्थित जिला न्यायालय से फांसी की सजा होने के बाद आरोपी को लेजाती पुलिस। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा इलाके में डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हैवानियत की हद पार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 56वें दिन ही एतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मृतका को सिंहनी नाम देते हुए घटना को काफी वीभत्स माना है। एडीजी ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये और शासन ने एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के पतरहिया गांव निवासी डेढ़ साल की मासूम को 22 जून को गांव का रहने वाला परशुराम घर से उठा ले गया था। गांव के बाहर स्कूल में ले जाकर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई थी। कोर्ट में पुलिस ने जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर दी। अपर सत्र न्यायाधीश रेप व पॉक्सो एक्ट नितिन पांडेय की अदालत में ट्रायल चला। महज दस दिन की बहस में पैरवी अभियोजन के डीजीसी क्रिमिनल मुन्नू लाल मिश्र, विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो संत प्रताप सिंह, संतोष सिंह व सुरेंद्र मौर्या ने की। घटना को जघन्य अपराध मानते हुए कड़ी सजा की मांग अदालत में रखी। कोर्ट ने सोमवार को मृतका को सिंहनी नाम देते हुए अभियुक्त को दोषी करार दिया। उसको कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। निचली अदालत का जिले में यह एतिहासिक फैसला पहली बार आया है। घटना में जल्द कार्रवाई पर एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने पुलिस टीम को पचास हजार रुपये और शासन ने एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें