फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से सास की मौत, दामाद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बाजार से सामान लेकर अपने दामाद के साथ बाइक पर सवार होकर महिला घर लौट रही थी। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार सास की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के पूरेप्रसाद सिंह गांव निवासी 55 वर्षीय बिटाना पत्नी विसुर अपने दामाद रमेश के साथ बुधवार को महसी बाजार गई हुई थी। वह सामान लेकर बाइक से वापस घर लौट रही थी। रास्ते में ही सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ठोकर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही सास की मौत हो गई। दामाद को गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदी थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें