फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी टीवी चुराकर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने दबोचा, जमकर की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा(बहराइच)। घर के बरामदे में लगी एलईडी टीवी चुराकर भाग रहे चोर को चीख-पुकार के बाद ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोच लिया। रंगे हाथों चोरी करते पकड़े गए चोर की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रुपईडीहा गांव निवासी चंद्रावती वर्मा पत्नी हरिशचंद्र वर्मा के घर के बरामदे में एलईडी टीवी लगी हुई है। वह दोपहर में घर का काम कर रही थी। तभी एक युवक घर में घुस आया और बरामदे में लगी टीवी को चुराकर भागने लगा। तभी घर में मौजूद महिला की नजर टीवी लेकर भाग रहे चोर पर पड़ी। महिला ने चोर को पकड़ने के लिए चिल्लाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़ाकर युवक को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। रुपईडीहा थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें