फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवानीपुर गांव में हाथी ने फूस के चार घर गिराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव में एक टस्कर हाथी का उत्पात जारी है। बीते चार दिन से हाथी द्वारा मकान गिराए जा रहे हैं। वन विभाग की बैरीकेडिंग को तोड़कर हाथी गांव में घुस गया। इसके बाद टस्कर हाथी ने चार मकान ढहा दिए। मकान में रखी गृहस्थी को तहस-नहस कर दिया। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत भवानीपुर गांव में हाथी का उत्पात जारी है। टस्कर हाथी (दांत वाला) रात को वन विभाग की बैरीकेडिंग तोड़कर गांव में प्रवेश कर गया। इसके बाद हाथी ने प्रेमा देवी पत्नी साधूराम, राम मूरत यादव और राम मिलन के घर ढहा दिए। गांव निवासी नन्हें पुत्र अंगने का मकान भी गिरा दिया। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। घर ढहाने के बाद हाथी तीन क्विंटल सरसों, गेहूं व धान खा गया। मकान में रखी गृहस्थी को तहस-नहस कर दिया। ग्रामीणों ने पटाखे छुड़ाते हुए पीपा बजाया। इस पर हाथी लगभग आधे घंटे बाद जंगल की ओर गया। सुबह ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार के निर्देश पर बिछिया चौकी इंचार्ज जमुना विश्वकर्मा ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। उन्होंने ग्रामीणों से प्रार्थना पत्र देने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों को सजग रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें