फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन वैरिफिकेशन के बाद मिला प्रवेश, 189 ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा आठ केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा में शामिल होने से पहले परीक्षार्थियों का पहली बार ऑनलाइन वेरीफेकेशन किया गया। इसके बाद प्रवेश मिला। दोनों पालियों में 189 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान डीएम व एसपी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण करते रहे। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहे। वहीं, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने में भी सख्ती बरती गई।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों में 2593 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 189 परीक्षार्थियों ने परीक्षा को छोड़ दी। पहली बार कॉलेज में प्रवेश होने से पहले परीक्षार्थियों का ऑनलाइन वेरीफिकेशन करके यह निश्चित किया गया कि परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थी की जगह दूसरा व्यक्ति तो नहीं जा रहा है। कॉलेज के रूम में प्रवेश होने से पहले परीक्षार्थियों को फेस कवर, मास्क व सैनिटाइजर दिया गया। परीक्षा के दौरान एक सीट पर एक ही परीक्षार्थी ने बैठकर पेपर दिया। परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर भारी फोर्स तैनात रही। एसडीएम व डीआईओएस परीक्षा केंद्रों का दोनों पालियों में औचक निरीक्षण करते रहे। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने एसपी सुजाता सिंह, एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ किसान पीजी कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए पहली पॉली में सामान्य ज्ञान व हिंदी के सवाल पूछे गए। सामान्य ज्ञान के कठिन प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया। वहीं दूसरी पॉली में चयनित विषय और रीजनिंग के सवाल पूछे गए जिनको हल करने में भी परीक्षार्थियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षाएं अभी दो दिन और होंगी। डीआईओएस चंद्रपाल ने बताया कि सात व आठ अगस्त को बीएड प्रवेश परीक्षाएं होनी है। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें