फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ रूपये की चोरी का आरोप लगाकर किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। खैरहनिया गांव निवासी किशोर पर पांच सौ रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर ठेकेदार ने उसे पेड़ से बांधकर पीट दिया। पीड़ित किशोर की मां ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई से कतराती रही। न्याय पाने के लिए पीड़ित थाने के चक्कर काट रहे हैं। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के खैरहनिया गांव निवासी किशोर ने बताया कि लकड़ी का ठेकेदार पांच सौ रुपये की चोरी का आरोप लगाकर पैसे मांग रहा था।
विज्ञापन

चोरी की बात से इंकार करने पर ठेकेदार ने अब्दुल्लागंज जंगल में ले जाकर पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। बताया जाता है कि पिटाई से बेहोश किशोर ने दहशत में अपना जुर्म स्वीकार किया तब उसे छोड़ा। पीड़ित की मां ने बताया कि जब उनका पुत्र घर पहुंचा तो पूरी दास्तां बयां की। जब किशोर को लेकर मां रूपईडीहा थाने पहुंची तो थानेदार ने तहरीर लेने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है। जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें