फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी को लेकर पति ने पत्नी की रॉड से पीट-पीटकर की हत्या

विज्ञापन
27 बीएचआर 07 - मुर्तिहा के भगड़िया में पति द्वारा पत्नी की पीट-पीट कर हत्या के बाद मौके पर पड़ी लोहे की - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। भगड़िया गांव में सोमवार रात पति ने पत्नी से कहाुसनी के दौरान नाराज हो गया और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति भाग गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मंझाव निवासी नीलम पुत्री छठठू की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के भगड़िया गांव निवासी मनु पुत्र भीम के साथ हुई थी। बताया जाता है कि बीते कुछ माह से दोनों के बीच पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हुआ करती थी। जिससे आए दिन मारपीट भी होता था। सोमवार रात लगभग दो बजे फिर पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। गुस्साए पति ने लोहे की रॉड से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर महिला के पिता उसके ससुराल पहुंचे तो देखा कि वह खून से लतपथ पड़ी रही। आनन-फानन में मोतीपुर सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर जेल भेज जाएगा।
पति और पत्नी के बीच विवाद काफी पुराना हो गया था। आएदिन हो रही मारपीट से आजिज होकर नीलम अपने मायके चली गई थी। सोमवार को ही पति उसे घर बुला लाया था। गांव के लोग अब चर्चा कर रहे हैं कि मौत ही उस बेचारी को यहां खींच लाई थी।
विज्ञापन

नीलम के पांच साल का एक बेटा व दो साल की एक बेटी है। अब मां की मौत हो गई। वह दोनों मासूम घर में अपनी मां को तलाश रहे हैं। तोतली जुबान से निकल रहे उनके बोल सभी के मन को चीर कर रख दे रहे हैं। गांव के लोग भी मासूमों को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें