26 बीएचआर 23 - ककरहा रेंज के कंडा में निकले अजगर को जंगल में छोड़ते वनकर्मी।
- फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। गौरा पिपरा गांव में एक ग्रामीण के यहां अजगर निकल आया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांव में अजगर का निकलना जारी है। वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत गौरा पिपरा गांव निवासी ग्रामीण के घर में अजगर निकल आया।
वन दरोगा आलोकमणि तिवारी ने बताया कि वाचर नानू और जटा को गांव भेजा गया। वनकर्मियों ने अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे बोरी में भरकर ककरहा रेंज के कंडा जंगल में छोड़ दिया है। वन दरोगा ने बताया कि अजगर लगभग छह फुट लंबा था। उन्होंने बताया कि बरसात के चलते अजगर गांवों में निकल रहे हैं। ग्रामीण सतर्क रहें। जिससे कोई दिक्कत नहीं होगी।