बहराइच। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने चार निरीक्षक, छह दरोगा व दो सिपाही का तबादला किया है। एसपी के तबादले से महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा है कि अब थानाध्यक्षों पर गाज गिर सकती है। कई निरीक्षक चार्ज पाने के लिए जोड़तोड़ में भी लगे हुए है।
एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि प्रभारी आयोग सेल गंगाराम चौधरी को कोतवाली नगर में निरीक्षक अपराध, निरीक्षक प्रहलाद सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी आयोग सेल, परिवार परामर्श केंद्र में तैनात रायसाहब यादव को प्रभारी जन सूचना एवं एफआईआर सेल, निरीक्षक शीला यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी महिला कल्याण केंद्र का प्रभार सौंपा गया है। हरदी थाने में तैनात रहे एसआई हरीश सिंह को चौकी प्रभारी तहसील चौकी, पुलिस लाइन में तैनात रहे एसआई अयोध्या सिंह को नानपारा के राजा बाजार चौकी व राजा बाजार चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार यादव को वरिष्ठ उपनिरीक्षक फखरपुर बनाया है। पुलिस लाइन से एसआई भुद्दुर वर्मा को कोतवाली नानपारा में तैनात किया है। एसआई दिग्विजय यादव को फखरपुर थाने से कोतवाली देहात व एसआई गजेंद्र पांडेय को नानपारा कोतवाली में तैनात किया है। इसके अलावा एसपी ने हरदी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी रिजवान अहमद व विपिन सिंह को मटेरा थाने में भेजा है।