फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस के थमे पहिये, भटकते रही मरीज और तीमारदार

विज्ञापन
26 बीएचआर 11 - बहराइच के मेडिकल कालेज में सोमवार को धरना-प्रदर्शन के दौरान खड़ी एंबुलेंस। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी मांगों को लेकर चार दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। चेतावनी के बाद भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे नाराज कर्मचारियों ने रविवार रात 12 बजे से एंबुलेंस सेवा ठप कर दी। एंबुलेंस के पहिये थमने से कॉल करने के बाद भी मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिली। 108, 102 व एएलएस सेवा के कर्मचारी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सभी ने सीएमओ को पत्र सौंपकर रविवार रात 12 बजे से एंबुलेंस सेवा ठप करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद कर्मचारियों की मांगों पर अमल नहीं किया गया। नाराज कर्मचारियों ने रात 12 बजे एंबुलेंस के पहिये रोक दिए। मेडिकल कालेज परिसर में 79 एंबुलेंस खड़ी रहीं। 79 एंबुलेंस के कर्मचारी आंदोलन करते रहे। एंबुलेंस कर्मियों के आंदोलन के चलते कॉल करने के बाद भी मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिला। जिससे तीमारदार बीमारों को प्राईवेट वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे। सबसे खराब स्थिति गर्भवती महिलाओं की रही। जिन्हें परिवार के लोग ऊबड़-खाबड़ सवारी से अस्पताल लेकर पहुंचे। जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि सरकार ने उनकी मांग पर अमल नहीं किया। जिससे सभी प्रदर्शन करने को बाध्य हुए। प्रदर्शन के दौरान उपाध्यक्ष राहुल, महामंत्री नसीम अहमद, प्रताप सिंह, रवी जायसवाल, संतोष पाठक, अजीत तिवारी, आलोक कुमार, गुलशन पांडेय, हनी सिंह, अनिल कुमार, सुशील दूबे, अजय मिश्रा, अंजनी दूबे समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुस्फाबाद सीएचसी के अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह ने अस्पताल आई नौ वर्षीय रेखा के हृदय में परेशानी होने पर एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया। नानपारा सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने शिवपुर के खैरा निवासी फूलकेसरी पत्नी रामसागर को खून की कमी होने पर महिला अस्पताल रेफर किया।
रमवापुर गौरिया गांव निवासी महिला के पति ने प्रसव पीड़ा पर 102 एंबुलेंस की मांग की, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। इसी तरह रामगांव के थैलिया गांव निवासी महिला, चंदपइया, रिसिया ब्लॉक के डिहवा व नरसिंहडीहा गांव निवासी कई लोगों ने फोन किया लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें