फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्लांट से 1100 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का होगा उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा था, लेकिन तीसरी लहर को देखते हुए इस बार सरकार ने पूरी तैयार कर ली है। मेडिकल कॉलेज में विधायक निधि व राज्य सरकार के प्रयास से दो ऑक्सीजन प्लांट का काम लगभग पूरा हो चुका है। एक प्लांट की टेस्टिंग दो दिन में शुरू हो जाएगी। इससे प्रति मिनट 900 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। दूसरे से 200 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट मिलेगी। अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन के अभाव में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर मार्च माह से शुरू हुई थी। सरकार ने अप्रैल माह में लॉकडाउन लगा दिया था। अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण जिन्हें हुआ, उन्हें ऑक्सीजन की काफी कमी हुई। संक्रमितों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए परिवारीजन अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे थे। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी थी। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि दो दिन में टेस्टिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। सीएमएस ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट से प्रति मिनट 900 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।
उन्होंने बताया कि विधायक निधि से भी ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो रहा है। इस प्लांट से प्रति मिनट 200 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा जिससे अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की मौत ऑक्सीजन के अभाव में नहीं होगी। साथ ही बच्चों से लेकर बड़ों का इलाज बेहतर तरीके से हो सकेगा। सीएमएस ने बताया कि एक अन्य प्लांट की स्थापना के लिए वार्ता चल रही है। जल्द ही उसका भी निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें