हुजूरपुर (बहराइच)। सीएचसी जरवल में तैनात एएनएम की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत हो गई। एएनएम का शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजधानी लखनऊ के ऐशबाग थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय सरिता वर्मा जिले में हुजूरपुर के आंबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात थीं। सोमवार की सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंखे से लटके शव को कब्जे में लेकर सूचना परिजनों को दी। हुजूरपुर थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या जांच में पाया गया है कि वह अपने पति से अलग रह रही थी। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।