फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाले छह आरोपी पुलिस ने दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सोशल मीडिया पर युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी युवती से ब्लैकमेल कर मिलने का दबाव बना रहे थे। युवती की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में शिकायत की थी कि कुछ युवकों ने किसी तरह से उसकी अश्लील फोटो ले ली थीं। अब फोटो वायरल करने की धमकी देकर मिलने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोप है कि जब युवती नहीं मिली तो युवकों ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। हुजूरपुर थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सिराज, शकील उर्फ इजहारूल, अरशद, सज्जाद, शैलेंद्र व कौशलेंद्र को कटका बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें