बिछिया (बहराइच)। धौरहरा रेंज के दुमेड़ा गांव निवासी युवक को बीते दिनों बाघिन ने निवाला बना लिया था। कतर्नियाघाट जंगल से सीमा सटा होने के कारण डीएफओ के निर्देश पर 40 थर्मो सेंसर कैमरा मूवमेंट पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। साथ ही वनकर्मियों की टीम को तैनात किया गया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग जंगल से लखीमपुर के नार्थ खीरी जंगल का मंझरा बीट सटा हुआ है। नार्थ खीरी के दुमेड़ा गांव निवासी एक युवक पर बीते दिनों ने बाघिन ने हमला कर निवाला बना लियाथा। इसकी सूचना मिलने पर डीएफओ आकाशदीप बाधवान ने वनकर्मियों को अलर्ट रहने और बाघिन पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। डीएफओ के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने मंझरा बीट में बाघिन पर नजर रखने के लिए 40 थर्मों सेंसर कैमरा लगवाया है। साथ ही वन क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए वनकर्मियों की तैनाती की गई है। साथही कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सभी रेंज में पड़ने वाले वन बैरियर पर एसटीपीएफ की तैनाती की गई है। रात नौ बजे के बाद कोई जंगल की सड़कों पर टहलता मिलेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।