फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 परिवारों ने पंचायत भवन में ली शरण, भोजन की हुई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। विजय नगर गांव के लोग नदियों के उफान से बाहर निकाले गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की ओर से सभी 14 परिवार के लोगों को पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय में शरण दी गई है। भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा विजय नगर और प्रेमनगर नदी के टापू पर बसा हुआ है। यहीं पर लोग खेती किसानी के साथ जीवन यापन करते हैं। लेकिन जिले में लगातार हुई बारिश से गेरुआ व कौड़ियाला नदियों के संगम से घाघरा नदी में काफी मात्रा में पानी आ गया। इससे गांव में लोग बीच धारा में ही फंस गए। तहसील प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से सभी को नाव के द्वारा बाहर निकाला गया। सभी को चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज पर रोका गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने बताया कि प्रेमनगर गांव के 14 परिवारों को प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन में शरण दी गई है। सभी लोग सुरक्षित हैं। उनके खाने की भी व्यवस्था की गई है। शरण लेने वाले गांव निवासी राजबली गौतम, घनश्याम, लक्ष्मण, द्वारिका, सुभाष, राम मिलन, राजेश, मंगल सिंह, राधेश्याम, राकेश, रामपाल, झुर्री ने जिला प्रशासन से सहयोग की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें