फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में समाहित हो गई 150 बीघा कृषि योग्य जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। महसी में घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। नदी खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर स्थिर होने के साथ ही
विज्ञापन

नदी ने कटान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की 150 बीघा कृषि योग्य जमीन नदी में समाहित हो गई है। कटान तेज होने से मंझारा तौकली और अहिरनपुरवा गांव के लोग पलायन करने को मजबूर हैं। तहसील प्रशासन की ओर से बचाव के कोई उपाय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। महसी में गुरुवार को घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर हो गया। लेकिन नदी ने कटान तेज कर दी है। मंझारा तौकली गांव में नदी ने कटान करते हुए गांव निवासी अवधेश कुमार, रामकृपाल, सुरेश, सुंदरलाल, सुखदेव, कंधई समेत अन्य की 150 बीघा खेती योग्य जमीन नदी में समाहित हो गई है। गांव के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर से गृहस्थी समेटकर पलायन करने को मजबूर हैं। लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से बचाव के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। महसी में नदी की धारा गोलागंज, मुंसारी नईबस्ती की तरफ बढ़ रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों में भय व्याप्त है। इसी तहसील क्षेत्र के अहिरनपुरवा में भी नदी ने कटान शुरू कर दिया है जिससे यहां के लोग भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हैं। इस मामले में तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि नदी ने कटान शुरू की है। इसकी सूचना मिली है। राजस्वकर्मी निरंतर जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। अभी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें