फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में प्रधान पर जानलेवा हमला, ट्रॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। करनईडीहा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर घर के बरामदे में सो रहे प्रधान पर जानलेवा हमला कर हमलावर फरार हो गए। चीख-पुकार सुन परिजन दौड़े तो देखा कि प्रधान खून से लथपथ पड़े हुए थे। आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्रधान की हालत को नाजुक देखते हुए इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रधान के बेटे की तहरीर पर एक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के करनईडीहा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद ग्राम प्रधान है। वह बीती रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने घर के बरामदे में सोने चले गए थे। रात में सोते समय अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर प्रधान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। प्रधान के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं जिससे वह बेहोश हो गए। जानलेवा हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गए। होश आने पर प्रधान दर्द से चिल्लाए तो परिजन उठकर बरामदे में आए तो देखा कि प्रधान खून से लतपथ पड़े हुए थे। परिजन आनन-फानन में कैसरगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने तक प्रधान की हालत और नाजुक हो गई जिसको देखते हुए यहां के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जरवलरोड थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घायल प्रधान के बेटे की तहरीर पर एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्ट्या जांच में पाया गया है कि कुछ दिन पहले प्रधान के बेटे का आरोपी से झगड़ा हुआ था। यह विवाद चुनावी रंजिश नहीं है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें