फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की अधिसूचना बुधवार को जिलाधिकारी ने जारी कर दी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही भाजपा और सपा के पत्ते खुलने पर सभी की निगाहें टिक गई हैं। चुनाव की सारी प्रक्रिया डीएम के कोर्ट में की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए मतदान तीन जुलाई को होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पिछली बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था। इस बार महिला के लिए पद को आरक्षित किया गया है। दो जून को हुई मतगणना के बाद से ही सभी को अध्यक्ष पद के चुनाव का इंतजार था। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने अध्यक्ष पद की अधिसूचना जारी कर दी, जिसके तहत 26 जून को नामांकन किया जाएगा। जांच की कार्रवाई उसी दिन पूरी कर दी जाएगी। जबकि 29 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्रों की बिक्री शुरु कर दी गई है। चुनाव होने की स्थिति में तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। अधिसूचना जारी होने के बाद सभी दलों की निगाह भाजपा और सपा पर टिक गई हैं। सपा के सबसे अधिक 23 सदस्य निर्वाचित हुए थे। तो वहीं भाजपा के 15 सदस्य ही चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें