फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुजूरपुर सीएचसी में नहीं हुआ वैक्सीनेशन, बैरंग लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 45 वर्ष के सभी लोगों के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने के निर्देश उच्चाधिकारियों ने दिया। लेकिन बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुजूरपुर में वैक्सीन नहीं लगाया जा सका। जिससे वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। वहीं 13 सीएचसी में लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिले में 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन सीएचसी में 45 वर्ष के सभी लोगों के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिए थे। लेकिन बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुजूरपुर में वैक्सीनेशन शुरू नहीं हो सका। जबकि मोतीपुर, नानपारा, चरदा, कैसरगंज, मुस्तफाबाद, पयागपुर, विशेश्वरगंज, महसी समेत 13 सीएचसी में लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि हुजूरपुर में वैक्सीनेशन नहीं हो सका। इसकी रिपोर्ट भी सीएचसी के अधीक्षक द्वारा नहीं भेजी गई है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि वैक्सीनेशन न होने की जानकारी मिली है। अधीक्षक से रिपोर्ट तलब कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें