फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से युवक की मौत, नौ मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर निवासी एक युवक की एल-2 अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में नौ लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। 103 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। एक्टिव केस की संख्या 234 हो गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के एल-टू अस्पताल में शहर क्षेत्र निवासी कोरोना संक्रमित युवक का इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें नौ लोग पॉजिटिव मिले। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि 103 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इनमें 100 संक्रमित होम आइसोलेट थे जबकि तीन संक्रमितों का इलाज अस्पताल में चल रहा था। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा 3550 लोगों की कोरोना जांच की गई। एक्टिव केस की संख्या 234 हो गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 11328 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें