बिछिया (बहराइच)। सुजौली इलाके में गिरिजापुरी बैराज पर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने के कारण आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। करीब 36 घंटे बाद कर्मचारियों ने खराबी को ठीक किया, जिसके बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।
सुजौली क्षेत्र कतर्नियाघाट के जंगलों से घिरा हुआ है। यहां का कैलाशपुरी विद्युत सब स्टेशन लखीमपुरी खीरी के धौरहरा से जुड़ा हुआ है। जिसकी दूरी करीब 40 किलोमीटर है। यहां पर बिजली की आपूर्ति गुरुवार को ठप हो गई। सूचना मिलने पर कैलाशपुरी के आपरेटर राजू सिंह की अगुवाई में बिजली कर्मी फाल्ट तलाशने में जुट गए। करीब 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गिरिजापुरी बैराज पर लाइन के कटी होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उसे ठीक किया गया। जिस पर आपूर्ति बहाल हो सकी। क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।